फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women were given information about protection from corona

महिलाओं को दी कोरोना से बचाव की जानकारी

Fri, 31 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women were given information about protection from corona
बिजनौर ग्राम रशीदपुर गढी में में कृष्णा कॉलेज के समाज कार्य विभाग के छात्रों द्वारा सहायता समूह ? - फोटो : BIJNOR
महिलाओं को दी कोरोना से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम रशीदपुर गढ़ी मेें एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया।

कॉलेज के छात्रों ने महिलाओं को कोरोना महामारी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी और मास्क व साबुन वितरित किए। समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष गोपाल स्वरूप सिंह ने महिलाओं को बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें, घर से बाहर जाते समय मास्क लगाएं, बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। सहायक प्रवक्ता निपेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सकारात्मक रह कर कोरोना महामारी का डटकर सामना करना है। बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना होगा। छात्र कल्याण शिक्षा निदेशक अंकुर भारद्वाज ने शिक्षा की महत्ता पर विचार रखे। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन मैनेजर शिवचरण ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सहायक प्रवक्ता अमित राजपूत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। कार्यक्रम में समाज कार्य विभाग की छात्रा पूर्णिमा, गीतिका और सोनिका का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed