फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women uprooted the kiosk kept for liquor shop

Bijnor News: शराब की दुकान के लिए रखा खोखा महिलाओं ने उखाड़ फेंका

Mon, 23 Sep 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Women uprooted the kiosk kept for liquor shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेगावाला। देशी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए बीते 43 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। अब दूसरी जगह दुकान खोलने के लिए खोखा रखा गया तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिन्होंने उक्त खोखे को उखाड़कर तालाब में फेंक दिया।
रावली-ब्रह्मपुरी के बीच रावली रपटे के पास देशी शराब की दुकान है। इस दुकान के पास भाकियू के बैनर तले 43 दिनों से धरना चल रहा है। जिनकी मांग है कि उक्त शराब की दुकान को बंद कराया जाए, साथ ही रपटे पर पुल का निर्माण हो। उधर शराब की दुकान हटाने के लिए आबकारी विभाग कई बार आश्वासन दे चुका था। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। मामले में महिलाओं और ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी थी। कई बार महिलाओं ने नाबालिगों को शराब खरीदते हुए भी पकड़ा। अब आंदोलन बढ़ता देख शराब की दुकान के स्वामी ने बिजनौर रावली रोड पर गांव बड़कला के पास एक लोहे का खोखा दिया। जिसमें शराब बेची जानी थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब महिलाओं को पता लगा तो वे इकट्ठा होकर पहुंच गई। हालांकि इससे पहले ही खोखे से शराब निकालकर ले जाई जा चुकी थी गुस्साई महिलाओं ने तोड़फोड़ करते हुए लोहे के उक्त खोखे को तालाब में फेंक दिया। भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि ये सब कुछ ठेका मालिक ने जानबूझकर करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी देवेंद्र राठी बताया कि हमने वहां जाकर मालिक को ठेका अपनी जगह रखने के लिए बोल दिया है। इसके बाद ठेके वाले टीन के खोखे को ट्रेक्टर ट्राली में भरकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed