{"_id":"601edbd08ebc3e4b39106c09","slug":"women-tube-well-operators-will-be-deployed-on-the-highway-bijnor-news-mrt5240873165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नलकूप संचालकों की हाईवे किनारे होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला नलकूप संचालकों की हाईवे किनारे होगी तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला नलकूप संचालकों की हाईवे किनारे होगी तैनाती
बिजनौर। नलकूप खंड बिजनौर में पहली बार भर्ती र्हुइं दस महिला नलकूप संचालकों की हाईवे के किनारे वाले नलकूपों पर तैनाती की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रदेश सरकार ने लगभग दो माह पूर्व ही आईटीआई पास महिला नलकूप संचालकों की भर्ती की थी। इससे पहले इस विभाग में नलकूप संचालक के रूप में कोई महिला नहीं थी। इस बार सूबे में 3209 महिला नलकूप संचालक भर्ती हुईं। जनपद में 38 में से दस महिलाएं नलकूप संचालक के रूप में विभाग को मिली हैं। शासन के निर्देश पर विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। राजकीय नलकूप ग्रामीण क्षेत्रों के घने जंगलों में स्थापित हैं। दूरदराज के इलाकों में इनके साथ कोई अप्रिय घटनाएं न हो, इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। इसका मकसद महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है। इन महिला नलकूप संचालकों को प्रशिक्षण देने के बाद नलकूप आवंटित कर दिए गए हैं। नलकूप खंड बिजनौर के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार कटियार ने बताया कि बिजनौर में लगभग 542 नलकूप स्थित हैं। इन्हें संचालित करने के लिए अब करीब 137 नलकूप संचालक हैं।