फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women should set an example by moving ahead with hard work and dedication.

Bijnor News: मेहनत और लगन से आगे बढ़कर उदाहरण बनें महिलाएं

Tue, 28 Apr 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women should set an example by moving ahead with hard work and dedication.
कोतवाली देहात के ग्राम शादीपुर में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। संवाद
कोतवाली देहात। अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया गया। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रहीं महिलाओं से सीख लेकर लगन और मेहनत से आगे बढ़कर खुद भी उदाहरण बनने पर जोर दिया।
विज्ञापन

ग्राम शादीपुर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड की पूर्व सदस्य प्रमोद वर्मा ने कहा कि महिलाओं का उत्थान हुआ है लेकिन आज भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर नहीं हो पाईं हैं। सरकारी योजनाओं के सहयोग से महिलाएं अपने छोटे-छोटे काम शुरू कर रहीं हैं। कई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मसाले, चटाइयां, मूर्तियां बनाने के काम के अलावा तथा खेती के क्षेत्र में भी काम कर रहीं हैं। जनपद में कई समूह राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। इससे महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है। महिलाएं इन समूहों से जुड़कर कार्य करें तो सामूहिक बचत हो सकेगी और उन्हें आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन

ग्राम बरूकी की प्रधान राधा देवी ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा काफी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। उन्होंने महिलाओं सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता कहकशां ने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में भी महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं। महिला अधिवक्ता बेहतर तरीके से मुकदमों की पैरवी कर रहीं हैं।
प्रतिभा चौधरी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा कि ज्यादातर परीक्षाओं में लड़कियां बाजी मार रहीं हैं। भारतीय महिलाएं आज खेल, राजनीति, व्यवसाय, प्रशासनिक समेत अन्य क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहीं हैं।
आरजू मौर्य ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की का पैमाना महिलाओं की तरक्की से मापा जाता है। शिक्षाविद् स्वाति चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

सहकारी समिति शादीपुर की सभापति वीरबाला देवी ने महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज खेती किसानी को अपनाने के साथ ही प्रशासनिक और राजनीतिक पदों पर काबिज हैं। देश की राष्ट्रपति भी महिला हैं। कार्यक्रम में संतोष रानी, शकुन बाला, शोभा देवी, प्रभा देवी, शालिनी, फरहीन, मनोरमा गुप्ता, एकता, सानिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed