फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women Shakti Vandan Act Bill beneficial for women: Priya Aggarwal

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल महिलाओं के लिए लाभकारी : प्रिया अग्रवाल

Thu, 19 Oct 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women Shakti Vandan Act Bill beneficial for women: Priya Aggarwal
धामपुर में संपन्न नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। संवाद
बिजनौर, धामपुर। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित करने की खुशी में सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने बिल की सराहना की। कहा कि यह बिल आधी आबादी के लिए लाभकारी होगी। इस कानून के बनने से विधानसभा, लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन

नगर के एक फार्म हाउस में हुए सम्मेलन में प्रिया अग्रवाल ने प्रदेश और केंद्र की सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है। विधायक अशोक कुमार राणा ने प्रदेश, केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिला मोर्चे प्रदेश महामंत्री डॉ. रश्मि शर्मा रावल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजिका अनीता चौहान,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव, अनामिका जैन, सोनिका अग्रवाल, योजना गुप्ता, सुमन त्यागी, उमेश चौहान, नरेश भाटी, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, महेंद्र धनोरिया, राघव शरण गोयल आदि रहे। संचालन अनीता चौहान ने किया।

धामपुर में संपन्न नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। संवाद

धामपुर में संपन्न नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed