फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women having knowledge of goat and pig rearing will be encouraged

Bijnor News: बकरी-शूकर पालन का ज्ञान रखने वाली महिलाएं होंगी प्रोत्साहित

Mon, 25 May 2026 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Women having knowledge of goat and pig rearing will be encouraged
धामपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शूकर और बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसी महिलाओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिन्हें बकरी और शूकर पालन का ज्ञान है या उनके घर में पालन होता हो। सरकार की ओर से ऐसी महिलाओं को दो-दो बच्चे फ्री में उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नहटौर ब्लॉक क्षेत्र में कुल 1755 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। समूह के जरिए करीब 19000 से अधिक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार कर देश की तरक्की में योगदान दे रही हैं। 150 ऐसे समूह है जो रोजगार कर रहे हैं। बाकी अन्य कारोबार कर रहे हैं। सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से 2-2 लाभार्थियों का चयन किया जाना है। ऐसे लाभार्थियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिन्हें बकरी और शूकर पालन का ज्ञान है या वह पहले से इन दोनों को पालन करते आ रहे हैं। ऐसे समूहों की महिलाओं का चयन कर सरकार की ओर से इन्हें बकरी-शूकर के दो-दो बच्चे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुर्गी पालन के लिए भी सरकार की ओर से प्रोत्साहित किया गया है। मुर्गी पालन के लिए भी दो-दो लाभार्थियों का चयन किया गया है। बकरी-शूकर पालन के लिए मिशन की ओर से 31 जुलाई तक इच्छुक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। नहटौर ब्लॉक में अभी तक तीन-तीन आवेदन ही प्राप्त हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed