फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   women go to court with new born baby

नवजात बेटी संग कोर्ट में पेश हुई महिला

Sun, 26 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
women go to court with new born baby
अदालत में पेशी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
बिजनौर में दो पतियों के बीच फंसी एक महिला को शनिवार दस दिन की मासूम बेटी के साथ जिला अमरोहा की पुलिस ने एसडीएम कोर्ट मे पेश किया। महिला ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। पहले पति की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


चांदपुर क्षेत्र के एक गांव की  एक महिला ने किसी लालच के चलते अपनी युवा बेटी को जिला अमरोहा के थाना नौगावां सादात के गांव के शादीशुदा व्यक्ति को सौंप दिया था। युवती के सुसराल जाकर पति के शादीशुदा होने का  पता चला।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार वह अपने मायके आ गई थी। यहां युवती के भाईयों ने थाना हीमपुर दीपा के एक गांव में उसकी शादी कर दी। युवती ने वर्तमान पति के साथ रहकर करीब दस दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया है। शनिवार को युवती का कथित पहला पति जिला अमरोहा के थाना नौगांवा सादात की पुलिस के       साथ थाना हीमपुर दीपा के गांव में उसकी सुसराल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा युवती को ले जाने का विरोध करने पर पुलिस ने अदालत के आदेश का हवाला दिया। दस दिन की मासूम बेटी भी युवती के साथ है। थाना नौगांवा सादात के एसओ उपेन्द्र सिंह यादव ने धारा 100 के वारंट होने पर महिला को एसडीएम कोर्ट धनौरा मे पेश करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed