फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women expressed their anger over rising inflation

महिलाओं ने बढ़ती महंगाई पर जताया रोष

Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Women expressed their anger over rising inflation
महिलाओं ने बढ़ती महंगाई पर जताया रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय लोक दल के महिला प्रकोष्ठ की बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा सरकार से पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की मांग की।

नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा में आयोजित बैठक रालोद महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में हुई। सुमन वर्मा ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल समेत दालें, तेल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ी लेकिन खाने-पीने की वस्तुएं मंहगी हो गई हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से नीतियों में सुधार कर महंगाई पर अंकुश लगाने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष रमा शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से रालोद महिला प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कई महिलाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। बैठक में महिला लज्जावती, अनीता देवी, ममता देवी, उमा देवी, रेखा देवी, पूनम देवी ने रालोद महिला प्रकोष्ठ की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed