{"_id":"69e12f232f188c8e35038614","slug":"women-create-ruckus-at-syohara-power-station-in-protest-against-smart-meters-bijnor-news-c-27-1-bij1029-177174-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्मार्ट मीटर के विरोध में स्योहारा बिजलीघर पर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्मार्ट मीटर के विरोध में स्योहारा बिजलीघर पर महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन
स्योहारा। स्मार्ट मीटर और प्रीपेड बिजली व्यवस्था के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्थानीय लोगों के साथ बिजलीघर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई। हंगामे के बाद पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने वार्ता कर जल्द समाधान का भरोसा दिया, लेकिन लोगों में नाराजगी कायम है।
क्षेत्र में स्मार्ट मीटर और प्रीपेड बिजली व्यवस्था के विरोध में बिजलीघर पर महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं के समर्थन में नारेबाजी की। शबाना, रूबी, ताहिरा, रायसन, तरन्नुम, अफसाना, रोशन, कुलसुम, खेरुनिशा, साइमा, सलीम (सफियाबाद), साजिद, दानिश, रिहान, मोहम्मद, मौ. जैद, डॉ. रुकमुद्दीन, अहमदुल्लाह, मोहम्मद शौकीन आदि का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अत्यधिक बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही प्रीपेड रिचार्ज प्रणाली के कारण उन्हें बार-बार रिचार्ज कराना पड़ता है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने इसे उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बताते हुए स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में विभाग ने आश्वासन दिया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार के आदेशानुसार स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाये जाने की प्रक्रिया चल रही है। अगर किसी भी उपभोक्ता को कोई भी परेशानी है तो उसके लिए बिजली विभाग के कर्मचारी हर समय सेवा करने को तैयार हैं। - जीडी प्रजापति, उप खंड अधिकारी स्योहारा।