फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women belonging to self-help groups blocked the road

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने जाम लगाया

Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women belonging to self-help groups blocked the road
हीमपुर दीपा। रावटी गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह की महिला सदस्य को सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए विकास खंड जलीलपुर से किए गए चयन का प्रधान द्वारा विरोध करने पर चांदपुर बिजनौर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रावटी में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। जिसकी देखरेख के लिए विकास खंड जलीलपुर के गांव रावटी की स्वयं सेवा समूह की सदस्य कुसुम देवी पत्नी करण सिंह का चयन किया गया था। बुधवार को ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने इसका विरोध कर दिया, जिससे नाराज होकर स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने समूह कीअध्यक्ष नूतन के नेतृत्व में चांदपुर बिजनौर सड़क मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक वली मोहम्मद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि प्रधान अपनी मनमानी से गांव की ही अपनी परिचित किसी अन्य महिला को सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए रखना चाहता है, जबकि कुसुम देवी का चयन पात्रता के आधार पर किया गया है। ग्राम प्रधान सुशील कुमार का कहना है कि स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नूतन देवी अपनी जेठानी कुसुम को गलत तरीके से सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए रखना चाहती है। ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि कुसुम देवी का चयन विकासखंड जलीलपुर एवं जनपद स्तर पर किया गया है, जिसका नाम सूची में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed