फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women are guides of society: Kapil Dev

समाज की मार्गदर्शक हैं महिलाएं : कपिलदेव

Tue, 09 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Women are guides of society: Kapil Dev
समाज की मार्गदर्शक हैं महिलाएं : कपिलदेव
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनंता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। 122 न्याय पंचायतों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं समाज की मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं।
विकास भवन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जादूगर एनए पाशा द्वारा अपने जादू व कला से सभी को रोमांचित किया गया। श्रम विभाग के लाभार्थियों को साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान विधायक सुचि मौसम चौधरी, कमलेश सैनी व ओमकुमार, डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे। सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से मुख्यमंत्री के भाषण के उपरांत विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ/शिलान्यास किया गया। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं को न्यायिक सेवा में आने के लिए किया प्रेरित
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिवक्ताओं द्वारा जिला जज जयश्री आहुजा व अन्य न्यायिक अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। जिला जज ने महिला अधिवक्ताओं को न्यायिक सेवा में आने के लिए प्रेरित किया। महिला न्यायिक अधिकारियों द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि वकालत का क्षेत्र महिलाओं के आने से और ऊर्जावान हुआ है। कहा कि वे अपने वादों की तैयारी पर पूरा ध्यान दें और वादकारियों के हित के लिए कार्य करें। इस दौरान अपर जिला जज मनु कालिया, अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश चित्रा शर्मा, एडीजे कंचन, अधिवक्ता राखी शर्मा, अंशु विश्नोई, शबाना, साधना रस्तोगी, ममतेश, रूबी, रविता दीक्षित, भानू प्रिया, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी में हेल्प डेस्क पर मदद लेने का आह्वान
रेहड़/मंडावर। थाना रेहड़, एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुरगढ़ी पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं, छात्राओं को महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी गई। एचसीएम इंटर कॉलिज कासमपुरगढ़ी में महिला शिक्षकों द्वारा छात्राओं को महिला हेल्प नंबर 112, 181,1090 आदि की जानकारी दी गई। कहा गया कि असुरक्षा की स्थिति में छात्राएं इन नंबर पर फोन कर मदद ले सकती हैं। प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने वरिष्ठ सहायक अध्यापिका सरिता वशिष्ठ को शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं, मंडावर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ईओ गार्गी गुप्ता ने महिला सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed