फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman's death, murder case registered

महिला की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, murder case registered
महिला की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नींदडू़। एक महिला की मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करना मान रहा है। वहीं, मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली धामपुर के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम अंथाई शेख के तुफैल अहमद ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि महीना भर पहले उसकी पुत्री परिजनों को बताए बगैर दूसरे गांव के युवक के साथ चली गई। कोर्ट मैरिज कर उसके साथ रहने लगी। इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच नाराजगी चल रही थी। मंगलवार की रात वह पशुशाला में एवं बच्चे बरामदे में सोए हुए थे। पत्नी अंजुम फातिमा (45) कमरे में सो रही थी। रात करीब तीन बजे जब वह घर आया और कमरे में जाकर देखा तो पत्नी का शव छत के कड़े से लटका हुआ था। उसने कड़े में रस्सी डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अंत: परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर अंथाई शेख निवासी महिला के पिता कफील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब 25 वर्ष पहले उसने अपनी बेटी अंजुम फातिमा की शादी गांव के ही तुफैल अहमद के साथ की थी। मंगलवार रात उसकी पुत्री के दो देवर एवं दो ननदों ने हमसाज होकर अंजुम फातिमा की फांसी लगाकर हत्या कर दी। कफील के अनुसार घटना की जानकारी उनके नवासे अहतेशाम ने उन्हें फोन द्वारा सूचित कर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed