फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman injured in bear attack

Bijnor News: भालू के हमले में महिला घायल

Thu, 15 Feb 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 15 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in bear attack
नगीना/बढ़ापुर (बिजनौर)। जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ी लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अनूप नगर निवासी रानी देवी (40) पत्नी महेंद्र सिंह बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान खेत से एक भालू तेजी से आया और रानी पर हमला हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने के बाद भालू जंगल की तरफ भाग गया। घायल को नगीना के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला के पेट के दाहिनी तरफ नाखून के गहरे घाव है। तथा महिला भालू के हमले में घायल होने की बात बता रही थी। वन विभाग के रेंजर जितेंद्र कुमार का कहना है की प्रथम दृष्टि में यह भालू का हमला प्रतीत नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि यह किसी अन्य जानवर का हमला लग रहा है क्योंकि भालू सिर पर हमला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed