{"_id":"69371d7a11d52948d1058f16","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-166984-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वीरभान वाला गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वीरभान वाला गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
Tue, 09 Dec 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
परमजीत कौर का फाइल फोटो
बढ़ापुर। ग्राम वीरभान वाला में परमजीत कौर (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पति का कहना है कि महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम वीरभानवाला निवासी जोगा सिंह की पत्नी परमजीत कौर की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई की सूचना पर सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह व थाना प्रभारी सर्वेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। उसने खुद पत्नी के शव को नीचे उतारा है। सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका की तीन पुत्री व एक पुत्र है।