फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies of corona, 15 new infected

कोरोना से महिला की मौत, 15 नए संक्रमित

Wed, 09 Dec 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona, 15 new infected
कोरोना से महिला की मौत, 15 नए संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती किरतपुर की एक महिला की मौत हो गई। जबकि जिले में 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 1003 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब तक 56 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 136 हो गए हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि किरतपुर निवासी तीन दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव आई एनीमिया से पीड़ित महिला की सोमवार देर रात टीएमयू मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसे शामिल कर अब तक जिले में कोरोना से कुल 56 मौत हुई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद में कुल 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बिजनौर के मोहल्ला श्याम कालोनी, नई बस्ती बी-14, महादेवपुरम कॉलोनी, मोहल्ला प्रगति विहार, बिजनौर नगर, रामबाग कॉलोनी, मोहल्ला जुलाहान, गीता नगरी कॉलोनी, नगीना के मोहल्ला लुहारी सराय पूर्वी मंडी, किरतपुर के मोहल्ला चौहानान, शेरकोट के मोहल्ला सामना सराय, मोहल्ला शेखान, नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर, यहीं के मोहल्ला गुलालवाली, धामपुर की दुर्गा विहार कालोनी से एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित निकला। इनके साथ में लगभग 1003 की जांच रिपोर्ट नगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 45 हजार 428 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 43 हजार 818 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4078 लोग कोरोना पॉजिटिव और दो लाख 39 हजार 740 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 1610 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक 3886 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed