फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies in car, bike collision on Moradabad road

मुरादाबाद मार्ग पर कार, बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत

Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in car, bike collision on Moradabad road
मुरादाबाद मार्ग पर कार, बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत
विज्ञापन

स्योहारा। कार और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

बुधवार की शाम मुरादाबाद मार्ग पर गांव बगबाड़ा के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक गांव बगबड़ा निवासी प्रशांत कुमार (20) अपनी माता विमलेश देवी (45) के साथ गांव से स्योहारा किसी काम से आ रहा था। गांव के पास ही गांव की नाजरा खातून (46) पत्नी शमीम ने प्रशांत से लिफ्ट मांगी। मां के कहने पर उसने उसे भी बैठा लिया। जैसे ही बाइक गांव से निकल कर मुरादाबाद स्योहारा मुख्य मार्ग पर आई तो पीछे से मुरादाबाद की ओर से आ रही कार की चपेट में बाइक आ गई। जिससे बाइक फिसल कर गिर गई। बाइक के गिरने से नाजरा खातून उछल कर दूर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत व उसकी मां विमलेश भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रशांत व उसकी मां विमलेश को बाद में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जबकि मृतका के परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्यवाई से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि मृतका के परिजनों के किसी भी कार्यवाई से मना कर दिया है। इस लिए शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed