फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies in bee attack, several injured, road blocked

Bijnor News: मधुमक्खियों के हमले में महिला की मौत, कई जख्मी, मार्ग बाधित

Mon, 01 Apr 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in bee attack, several injured, road blocked
धामपुर। नहटौर मार्ग पर मधुमक्खियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए। बचाव में आए पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए। बेहोशी की हालत में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम नहटौर मार्ग पर गैस एजेंसी गोदाम के निकट मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इसी दौरान ग्राम महमूदपुर भिक्कन नहटौर निवासी बिरमावती (47) वर्ष पत्नी गोपाल सिंह, गांव निवासी शोभा (45) पत्नी भूरे व अमित पुत्र भूरे बाइक से धामपुर की ओर आ रहे थे। अचानक हमले में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। इसी बीच मधुमक्खियों ने मार्ग से गुजर रहे उमेश (34) पुत्र गजपाल निवासी मोहल्ला समना सराय, आशुतोष कमल पुत्र राम प्रकाश कमल गन्ना विकास समिति धामपुर पर भी मधुमक्खियां के हमला से जख्मी गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बिरमावती को मृत घोषित कर दिया। सभी घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। तहसीलदार ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बचाव में आए पुलिस कर्मी भी हुए घायल

मधुमक्खियों के हमले में पीड़ितों को बचाने पहुंचे प्रयास चौकी पर तैनात सिपाही रजनीश तोमर, पीआरवी सिपाही रणवीर वर्मा, अनुज राठी घायल हो गए। कोतवाल किशन अवतार ने धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाया।


- एक माह पहले भी आक्रामक हुईं थीं मधुमक्खियां

नहटौर मार्ग पर मधुमक्खियों के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब एक माह पहले भी ढक्का गांव के निकट मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला कर मार्ग पर घंटों बाधित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed