{"_id":"69e12fbe8b7f351c850ff725","slug":"woman-dies-during-delivery-family-members-create-ruckus-bijnor-news-c-27-1-bij1027-177182-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
बिजनौर। नांगलसोती के गांव शहजादपुर निवासी 27 वर्षीय गर्भवती महिला उषा देवी की बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अप्रशिक्षित महिला पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
शहजादपुर निवासी जोगेंद्र ने कहा कि उषा को प्रसव पीड़ा के चलते बुधवार दोपहर एक बजे बिजनौर की महादेवपुरम कॉलोनी में एक महिला के यहां लेकर आए थे। यहां एक महिला प्रसव कराती है। उसने भर्ती करने की बात कहकर 20 हजार रुपये भी जमा कराए। थोड़ी देर बाद महिला ने कहा कि डिलीवरी करनी पड़ेगी। प्रसव के दौरान बच्चे का सही तरीके से जन्म हो गया लेकिन महिला की तबीयत बिगड़ गई। प्रसव के बाद महिला का रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। अधिक रक्तस्राव होने से उषा की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों की भीड़ एकत्र हो गई।
उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे। वहीं, थाना प्रभारी रामप्रताप का कहना है कि सूचना मिली है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। स