{"_id":"5e6bc6ac8ebc3ea7ee4a742d","slug":"woman-dies-due-to-lightning-nazibabad-news-mrt4734570137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
नजीबाबाद में बिजली गिरने से महिला की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : NAZIBABAD
बिजली गिरने से महिला की मौत
नजीबाबाद। बिजली गिरने से खेत पर काम कर रही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव जसवंतपुर लुकादड़ी निवासी संजीव कुमार का गांव से कुछ फासले पर खेत है। संजीव के खेत में गांव की एक महिला और युवती काम कर रहीं थीं। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक मौसम खराब हुआ। तेज गरज के साथ जैसे ही बारिश शुरू हुई, खेत पर काम कर रही महिला बबली और युवती ऋतु पास में बनी झोपड़ी की ओर बारिश से बचने को जाने लगीं। बारिश तेज होने पर 40 वर्षीय बबली एक पेड़ के नीचे रुक गई। अचानक बिजली कड़की और महिला के ऊपर गिर पर। देखते ही देखते महिला जमीन पर गिर गई।
महिला से कुछ फासले पर झोपड़ी में खड़े खेत स्वामी संजीव ने महिला को गिरते देख लिया। खेेत स्वामी ने महिला को चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह मजदूरी कर अपने तीन बच्चों की देखभाल करती थी।
तहसीलदार राधे श्याम शर्मा ने महिला के परिजनों को सरकार से आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक बबली का शव पोस्टमार्टम के बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
बाल-बाल बची युवती
लुकादड़ी निवासी मेघा की 18 वर्षीय पुत्री ऋतु बाल-बाल बच गई। वह बबली के साथ खेत पर मजदूरी कर रही थी। बारिश आने पर दोनों कुछ फासले पर थीं। जिससे बबली पर जब बिजली गिरी तब वह उसके साथ नहीं थी अन्यथा वह भी हादसे का शिकार हो जाती।