फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies after delivery, hospital sealed

Bijnor News: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Tue, 07 Jul 2026 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, hospital sealed
किरतपुर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत मौके पर जमा भीड़। संवाद
परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, अस्पताल का मौके से भागा
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर किरतपुर से बिजनौर के अस्पताल ले गए थे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। नगर के नजीबाबाद रोड स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से ग्राम छितावर निवासी सोनी (35) पत्नी देवेंद्र की मौत हो गई। उसे यहां से बिजनौर के अस्पताल ले जाया गया था। सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने न्यू लाइफ हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर नोटिस जारी किया है।
सोनी को रविवार रात नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने नजीबाबाद रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। वह पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन प्रसव के कुछ देर बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन महिला को बिजनौर के अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि न्यू लाइफ अस्पताल में समय रहते उचित उपचार नहीं मिलने से महिला मौत हुई है। सोनी की पहले से पुत्रियां और एक पुत्र है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया। नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर मृतका के पति देवेंद्र, नरेंद्र, पूर्व ग्राम प्रधान ऋषिपाल, तेजपाल, सोनू, राकेश, पिंटू, उषा, संतोष, रेखा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अस्पताल के पंजीकरण, स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप संचालन तथा क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने बिना मान्यता संचालित अस्पतालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य डॉ. केपी सिंह ने बताया कि मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला और अस्पताल के पंजीकरण संबंधी विवरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए। प्रथमदृष्टया अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल को सील करते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed