फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत

Tue, 18 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck
नहटौर/गजरौला शिव। घर से बच्चों के लिए बाजार कपड़े खरीदने गई एक विवाहिता की ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। उसकी ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति देहरादून में कारपेंटर का काम करता है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर नरगदी नवादा थाना नहटौर निवासी हेमराज की पुत्री शालिनी (30) की शादी बिजनौर थाना अंतर्गत ग्राम गजरौला शिव निवासी ओमपाल सिंह के बेटे शलभ के साथ हुई थी। शलभ देहरादून में कारपेंटर का कार्य करता है। शालिनी अपने मां के घर नरगदी नवादा आई हुई थी। मंगलवार की दोपहर 12 बजे शालिनी अपनी सहेली के साथ बच्चों के कपड़े लेने के लिए नहटौर गई हुई थी। नहटौर में पीर की चुंगी के पास ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने उसे ट्रक के पहिए के नीचे से निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे ऋषिकेश एम्स ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शालिनी की एक पुत्री यीशु की आयु 8 वर्ष व प्रेता की आयु 4 वर्ष है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतका का ऋषिकेश एम्स में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed