{"_id":"627fea08738e2c23347eb962","slug":"woman-dies-after-being-crushed-by-truck-nazibabad-news-mrt5886084130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल वीरेंद्र।
- फोटो : NAZIBABAD
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
बिजनौर, नजीबाबाद। नजीबाबाद की मालन नदी के पास मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर प्रेमपुरी निवासी वीरेंद्र सिंह, अपनी पत्नी सुमन देवी और बेटे शिवम के साथ बाइक पर सवार होकर नजीबाबाद से गांव जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सुमन देवी (45 वर्ष) बाइक से नीचे गिर गई। उसी दैरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सुमन को कुचल दिया। ट्रक के टॉयरों के नीचे आने से सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में उसका बेटा और पति गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को पीछे कराकर महिला के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। संवाद

मार्ग दुर्घटना में घायल शिवम।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग दुर्घटना में ट्रक को हटाती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन