फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies after being crushed by a roadways bus

Bijnor News: रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत

Mon, 24 Aug 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by a roadways bus
फाइल फोटो। गुड़िया
नूरपुर। रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार गुड्डी उर्फ गुड़िया (50) पत्नी कुंवरपाल निवासी राजा का ताजपुर की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों से हंगामा किया। करीब छह घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन



रविवार को गांव राजा का ताजपुर निवासी कुणाल सिंह बाइक से अपनी मां गुड्डी उर्फ गुड़िया के साथ हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव जलाब्दीपुर अपने मामा के यहां एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंडी समिति के सामने पीछे से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी गुड्डी उर्फ गुड़िया सड़क पर गिर गईं। इस दौरान अनुबंधित बस का पहिया गुड्डी से सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सड़क के दूसरी ओर गिरे कुणाल के पैरों में चोट आई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। करीब छह घंटे तक महिला का शव सड़क पर पड़ा रहा। परिजन आरोपी बस चालक को मौके पर लाने की जिद पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन

स्थिति को बिगड़ता देख चांदपुर सर्किल के थान हीमपुर दीपा, चांदपुर, शिवाला कलां पुलिस ने आकर भीड़ को नियंत्रित किया। एसडीएम प्रशांत वर्मा, सीओ देश दीपक ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे हंगामा करते रहे। पुलिस ने बस स्वामी को हिरासत में ले लिया। मृतका के बेटे कुणाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ देश दीपक ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। बस स्वामी भी हिरासत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वन-वे व्यवस्था कर कांवड़ियों को निकलवाया

पुलिस ने कावंड़ियों के लिए रास्ते को वन-वे कर जाम की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया ताकि नगर से होकर आने-जाने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एसओ प्रवेज कुमार ने मंडी समिति से बिजनौर चौक तक सड़क के बीच बेरिकेडिंग दुरुस्त कराकर कांवड़ मार्ग को यथावत जारी रखवाया।

फाइल फोटो। गुड़िया

फाइल फोटो। गुड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed