{"_id":"57040bab4f1c1bd137c812d6","slug":"woman-died-in-the-accident-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में मार्ग दुर्घटना में बरेली की महिला की मृत्यु हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
बरेली के रामपुर गॉर्डन निवासी मिड लाइट सेल्स प्रतिष्ठान के मालिक आरबी मित्तल के पुत्र दिपांशु मित्तल परिवार सहित अपने बेटे तनिश मित्तल को देहरादून के एशियन इंटरनेशनल स्कूल छोड़ने जा रहे थे। उनके साथ छोटा भाई रितेश मित्तल और उनका परिवार भी साथ था। कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर गांव सरवनपुर के निकट अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रितेश की पत्नी अंशुल मित्तल (28 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कार चला रहे दिपांशु मित्तल (36 वर्ष), उनकी पत्नी सुरभि (34 वर्ष), पुत्र तनिश मित्तल (12 वर्ष), श्रेयांश मित्तल छह वर्ष, रितेश मित्तल (32 वर्ष) और रितेश का दो वर्षीय पुत्र दर्श घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी समीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पूजा नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। परिजनों के कार्रवाई न करने के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामे के बाद मृतक महिला का शव परिजनों का सौंप दिया। घायलों में रितेश, दिपांशु और श्रेयांश की हालत गंभीर बनी हुई है। बरेली के कारोबारी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पीड़ित परिवार के संबंधी व नजीबाबाद के परिचित संजय अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, आशु अग्रवाल, शिवकुमार माहेश्वरी, दिपेश, नानकचंद आढ़ती सहित कई कारोबारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की मदद की। बरेली से आए परिजन मृतक महिला का शव और घायलों को अपने साथ बरेली ले गए।
हादसे में अंशुल मित्तल का बच्चा दर्श मित्तल (2वर्षीय) सकुशल बच गया। दर्श के मामूली सी चोटें आईं।