फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman caught molesting accused

छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को महिला ने दबोचा

Tue, 01 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman caught molesting accused
छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को महिला ने दबोचा
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। मौके से पकड़े गए एक आरोपी को छुड़ाने को लेकर एक पक्ष की पुलिस से भी झड़प हुई।
कस्बा निवासी एक महिला सोमवार शाम अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ टहलने निकली थी। सुनसान स्थान पर कस्बे के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने साहस दिखाते हुए एक युवक को दबोचकर शोर मचा दिया। दो युवक फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान युवक पक्ष के काफी लोग वहां पहुंच गए और उसे छुड़ाने को लेकर पुलिस से भिड़ गए। मामला अलग अलग वर्गों का होने के कारण तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस किसी तरह युवक को लेकर चौकी पहुंची तो वहां भी भीड़ हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ कर पकड़े गए युवक को थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है और दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed