फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman arrested for fabricating false story of robbery and rape

शातिर महिला गिरफ्तार: गढ़ी थी डकैती-सामूहिक दुष्कर्म और सिगरेट से दागने की झूठी कहानी, प्रेमी को भेजा जेल

Sat, 18 Nov 2023 11:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 11:28 AM IST
सार

Bijnor News : डकैती-सामूहिक दुष्कर्म और सिगरेट से दागने की झूठी कहानी गढ़ने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Woman arrested for fabricating false story of robbery and rape
बिजनौर में फर्जी डकैती मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में नगीना के रायपुर सादात में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म और सिगरेट से दागने की झूठी कहानी गढ़ने वाली थोक कारोबारी की पत्नी अलका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर षड्यंत्र रचने का आरोप है। उधर, महिला के दोस्त पुष्पेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर सादात में थोक कारोबारी की पत्नी अलका ने मंगलवार की रात घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म होने की झूठी कहानी बनाई थी।

विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए अलका के प्रेमी पुष्पेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। अब मुख्य साजिशकर्ता आरोपी अलका को भी शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

सीओ ने बताया कि मंगलवार की रात ही महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: देवबंद का नया फरमान: मुफ्ती असद बोले- जहां मर्द काम करते हों, ऐसे ब्यूटी पॉर्लरों में न जाएं मुस्लिम महिलाएं

विज्ञापन

हटाई जाएंगी डकैती, सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं
सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में पूर्व में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म और नशा सुंघाने की धाराएं लगाई गईं थीं। खुलासे के बाद डकैती, सामूहिक दुष्कर्म और नशा सुंघाने की धाराएं हटा दी जाएंगी। फिलहाल महिला अलका और उसके प्रेमी पुष्पेंद्र को षड्यंत्र रचने के आरोप में जेल भेजा गया है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस विधिक राय ले रही है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: सहारनपुर में दवा फैक्टरी में गैस पाइप फटा, चार महिला समेत पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed