फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman accused of kidnapping arrested

युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of kidnapping arrested
युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नजीबाबाद। पुलिस ने युवती के अपहरण मामले में मास्टर माइंड एक व्यक्ति को रायपुर रोड से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी और युवती की तलाश में पुलिस दो सप्ताह से भटक रही है।
तहसील के एक गांव में कुछ लोगों ने 21 जुलाई को एक व्यक्ति ने घर में घुसकर फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया और उसकी पुत्री को जबरन शस्त्रों के बल पर अपहरण कर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमें युवती को बरामद करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने अपहरण के मास्टर माइंड द्वारिकापुरी बहसूमा निवासी राजेंद्र सिंह को रायपुर रोड के निकट से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस को राजेंद्र ने पूछताछ में युवती के अपहरण में छपरौली, मुजफ्फरनगर निवासी कपिल कुमार की कार इस्तेमाल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण का मुख्य अरोपी पंकज और अपहृत युवती की तलाश में पुलिस सूचनाओं के आधार पर दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी युवक की मां को अपहरण में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना में शामिल कोटकादर निवासी करन को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed