फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   wo people died after a car broke the railing of the Ganga Canal bridge and fell into the river.

Bijnor News: गंगनहर पुल की रेलिंग तोड़कर कार नदी में गिरी, दो की मौत

Fri, 27 Feb 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
wo people died after a car broke the railing of the Ganga Canal bridge and fell into the river.
नजीबाबाद में नहर की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बोलोरो कार। स्रोत ग्रामीण
नजीबाबाद। ऋषिकेश से नजीबाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे युवकों की बोलेरो कार बुधवार की देर रात अनियंत्रित होकर गंगनहर की रेलिंग तोड़कर मालन नदी में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश से नजीबाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने बोलेरो कर से छह युवक आए थे। वापस ऋषिकेश जाते समय बुधवार की देर रात करीब 1:15 बजे बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर बायपास मार्ग पर रानीपुर के निकट गंगनहर पुल की रेलिंग तोड़कर मालन नदी में गिर गई। काफी गहराई में कार गिरी वहां दलदल था। कार में सवार घायलों के माध्यम से घटना की सूचना मिली। हादसे में बोलेरो सवार 35 वर्षीय सतीश बोडियाल और 30 वर्षीय सचिन उर्फ सत्या की मौत हो गई जबकि 25 वर्षीय विशाल पुत्र कालीचरण, 28 वर्षीय मोहित पुत्र राजू , 35 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील और 30 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे।
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार दिलाने के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल पहुंचे और घायलों को उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed