{"_id":"5c97ccd9bdec2275a46a03f5","slug":"with-the-help-of-modi-the-country-is-on-the-path-to-progress-n-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी के साथ देश बढ़ रहा प्रगति के पथ पर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी के साथ देश बढ़ रहा प्रगति के पथ पर’
Mon, 25 Mar 2019 12:00 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में भाजपा की विजय संकल्प सभा में मंचासीन अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में भाजपा की विजय संकल्प सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर चल रहा है। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में धामपुर की पूर्व चेयरपर्सन लीना सिंघल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा की विजय संकल्प सभा आयोजित हुई। मंत्री चेतन चौहान ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। धर्मपाल सैनी की अध्यक्षता व नौनिहाल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह, धामपुर विधायक अशोक राणा, गाजियाबाद के पूर्व मेयर आशु वर्मा, सुनील भराला, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महावीर सिंह, रचनापाल, रवि चौधरी, चौधरी दिनेश कुमार, सीपी सिंह, सुमन त्यागी, अशोक राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, धर्मेंद्र जोशी, प्रेमपाल रवि आदि उपस्थित रहे।