{"_id":"56f2dd7e4f1c1b2460f14d24","slug":"wished-prosperity","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख-समृद्धि की कामना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख-समृद्धि की कामना
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कुंवर बाल गोविंद में होलिका पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में होली का त्योहार सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। होलिका के आसपास सजावट की गई। महिलाओं ने होलिका मैया की पूजा करते हुए परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की। मुहूर्त पर होलिका दहन कर दिया गया।
बुधवार को दिन भर बाजार में गुलाल, अबीर व पिचकारियों की खूब बिक्री हुई। गुंजियों की खुशबू से बाजार गुलजार रहा। सभी जगह होलिका सजाई गई। बाला जी मंदिर, पंचायती मंदिर, मुहल्ला कुंवर बाल गोविंद, राम के चौराहे की होलिका आकर्षण का केंद्र रही। गली मोहल्लों में रखी होलिका के पास खूब सजावट की गई और कई जगह पर रंगोली भी बनाई गई। सुबह करीब दस बजे से ही होलिका पूजन शुरू हो गया।
कुछ मोहल्लों में होलिका और प्रह्लाद के पुतले भी बनाए गए। होलिका में आग लगाने के बाद प्रहलाद के पुतले को रस्सी के सहारे ऊपर खिंच लिया जाता है।
महिलाओं ने होलिका पूजन कर परिजनों की मंगल कामनाएं कीं। बालिकाओं ने गोबर से बनी चांद-सितारों की माला होलिका अर्पित की। वहीं, होलिका दहन के स्थानों पर पुलिस भी मुस्तैद रही। होलिका दहन के समय फूंकी जाने वाले जौ, गेहूं व गन्ने की भी पूजा के लिए खूब मांग रही।