फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wire of fake books being searched in the district

जिले में खंगाले जा रहे नकली किताबों के तार

Sun, 23 Aug 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Wire of fake books being searched in the district
जिले में खंगाले जा रहे नकली किताबों के तार
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबें पकडे़ जाने के बाद बिजनौर पुलिस भी हरकत में आ गई है। जिले की पुलिस भी नकली किताबों के तार खंगालने में जुटी है। एसपी धर्मवीर सिंह ने एलआईयू के अलावा पुलिस टीम को इस काम में लगाया है।
मेरठ में एनसीईआरटी की करोड़ों रुपये की नकली किताबें पकड़ी गई हैं। पुलिस ने इसके बाद संजीव गुप्ता के गजरौला स्थित गोदाम पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में किताबें बरामद की हैं। नकली किताबों को बेचने के लिए बाजार में भेजा जाता था। इस मामले में सचिन गुप्ता समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मेरठ में नकली किताबों का खेल पकड़े जाने के बाद बिजनौर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने एलआईयू के अलावा पुलिस की टीम को भी इस काम में लगाया है। टीम से कहा गया है कि बिजनौर जिले में इस तरह की नकली किताबें तो नहीं बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बिजनौर के दो पब्लिक स्कूलों में मेरठ व एक में मुरादाबाद से किताब मंगाई जाती हैं। जिले के स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें बहुत कम लगाई जाती हैं। बिजनौर में नकली किताबों का खेल चलने की बहुत कम उम्मीद है। वहीं, डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक एलआईयू व पुलिस की टीम को इस काम में लगाया गया है यह टीम पता कर रही है कि कहीं बिजनौर में भी तो नकली किताबें नहीं बेची जा रही। कोई गैंग यहां तो सक्रिय नहीं है। यदि ऐसा पाया जाता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed