Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Winner of Salmanabad team in Kabaddi

कबड्डी में सालमाबाद की टीम बनी विजेता

Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Winner of Salmanabad team in Kabaddi
कबड्डी की विजेता सालमाबाद की टीम हुई सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  अमर उजाला और रुचि इलेक्ट्रानिक्स की ओर से आयोजित महाचौपाल महोत्सव में आयोजित दंगल में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर बिजनौर केसरी, बिजनौर कुमार, वीर भरत, वीर अभिमन्यु के खिताब पर कब्जा किया। कबड्डी में भी खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया। रैड और कैच से अपनी टीम पर अंकों की बरसात सी कर दी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में कुश्ती में बिजनौर केसरी में तृतीय स्थान के लिए अनुभव और प्रियांशु भिड़े। अनुभव ने प्रियांशु को 3-0 से हराया। खिताब के लिए प्रिंस और सद्दाम में जोरदार कुश्ती हुई। छह मिनट चली कुश्ती में प्रिंस ने सद्दाम को 4-0 से पछाड़कर बिजनौर केसरी का खिताब जीता। बिजनौर कुमार खिताब में मनीष ने रफजील को 14-4 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिताब के लिए प्रेमराज व निर्दोष लड़े। प्रेमराज ने 12-2 के अंतर से बिजनौर केसरी बनने का गौरव प्राप्त किया। 
विज्ञापन

वीर भरत में शहजाद ने मोहम्मद फैज को 13-10 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिताब के लिए दीपक चौधरी व हर्ष मलिक सामने आए। दीपक ने शनिवार की थकन को हावी नहीं होने दिया और हर्ष मलिक को 10-0 से हराकर वीर भरत का खिताब जीता। वीर अभिमन्यु में विशेषांक ने फैजान को 10-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिताब के लिए विंकल व शानू भिड़े। विंकल ने शानू को पांच एक से हराकर खिताब पर कब्जा किया। कमेंट्री धर्मदेव सिंह भाटी ने की। कुलवीर सिंह, विमल कुमार, संजय जैन आदि मौजूद रहे। विधायक ओम कुमार बहुत देर मौजूद रहे। उन्होंने कुश्ती मुकाबलों को आनंद लिया। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में सेमीफाइनल में सालमाबाद व स्वाहेड़ी की टीम भिड़ी। सालमाबाद ने स्वाहेड़ी को 41-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सालमाबाद की ओर से मंदीप सिंह, लकी कुमार, मोहम्मद फरमान, रवि कुमार, निशांक तोमर, आर्यमान, अर्पित कुमार, मंदीप कुमार, सचिन कुमार, मुकुल, ललित, अमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद फरमान ने सबसे अधिक 12 अंक हासिल किए। फाइनल के लिए आल्लौपुर और सालमाबाद की टीम भिड़ीं। सालमाबाद के खिलाड़ी आल्लौपुर की टीम पर भारी पड़े। रोमांचक मुकाबले में सालमाबाद ने आल्लौपुर को 27-21 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। डीएम अटल कुमार राय ने भी मैच देखा और खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की। डीएम ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान खड़ग सिंह, शीतल चौधरी आदि मौजूद रहे। कबड्डी का मैच देखने के लिए भीड़ लगी रही। 

इनाम में दस किलो देशी घी का एलान 
प्रिंस के बिजनौर केसरी का खिताब जीतते ही उसके ताऊ गांव फतेहपुर गढ़ी निवासी नौबहार सिंह के खुशी से आंसू छलक पड़े। नौबहार सिंह कुश्ती लड़ने के लिए प्रिंस को बहुत सपोर्ट करते हैं। उन्होंने खुश होकर प्रिंस को दस किलो देशी घी देने का एलान कर दिया। 

नृत्य में सपना, गायन में रजत प्रथम
महाचौपाल महोत्सव में आयोजित नृत्य व गायन प्रतियोगिता में युवाओं ने धमाल मचा दिया। नृत्य प्रतियोगिता में सपना प्रथम, भावना द्वितीय, निखिल राठौर तृतीय रहे। गायन में रजत पाल प्रथम, दक्ष द्वितीय और श्रृंखला तृतीय रहे। तीनों की सुरीली आवाज ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विजेताओं को ब्लू एंड व्हाइट डिटर्जेंट पाउडर के एमडी दिग्विजय सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया। संचालन क्रिएटिव आर्ट ग्रुप शाहजहांपुर के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने किया। निर्णायक की भूमिका में बॉबी और राकेश रावत रहे। 


महोत्सव में इनके लगे स्टॉल 
महाचौपाल महोत्सव में रुचि इलेक्ट्रानिक्स व कुमार इवेंटस के पुरुषोत्तम कुमार, अरशद, पप्पू, शशिबाला ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड रेनॉल्ट, जीओसी टीवी, ब्लू एंड व्हाइट डिटर्जेंट पाउडर, हंस कृषि यंत्र, जेके टायर, श्री साईं डीजल एंड जनरेटर्स, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, एशियन मोटर, मैसियो रूटावेटर, आधुनिक क्रॉप केयर, पाराशर मशीन एंड ट्रैक्टर्स, मैसर्स श्रीराम मोटर्स, सिंह ट्रैक्टर्स, उत्तम शुगर मिल, वेब शुगर मिल, धामपुर शुगर मिल, कृषि विभाग, रोडेक फार्मासूटिकल, पंजाब नेशनल बैंक, नेडा, कार्यालय आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, उद्यान विभाग, आईडब्ल्यूएमपी, उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद, गन्ना विकास परिषद, पंचायती राज आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed