फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Winds increase cold, schools closed today

Bijnor News: हवाओं ने बढ़ाई ठंड, स्कूलों में अवकाश आज

Fri, 26 Dec 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Winds increase cold, schools closed today
बिजनौर। मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सर्द हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। सुबह के समय कोहरा छाया रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जनपद में अत्याधिक ठंड के चलते डीएम के निर्देश पर बीएसए सचिन कसाना ने सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक 26 दिसंबर का अवकाश घोषित किया। बीएसए ने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। सुबह कोहरे की बूंद बारिश की तरह बरसीं। ऐसे में लोगों को अधिक सर्दी लगी। कोहरे में दृष्यता 10 मीटर के आसपास रही। तापमान में तो बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन सर्दी से कंपकंपी छूट गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का ज्यादा अहसास रहा। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से बुजुर्ग और बच्चे सर्दी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

दिनभर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। दोपहर में हल्की धूप निकल आई। लेकिन सर्द हवाओं की वजह से धूप बेअसर साबित रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने से अधिक सर्दी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed