फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will win all assembly seats in 2027: Chaudhary

2027 में विधानसभा की सभी सीटें जीतेंगे : चाैधरी

Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will win all assembly seats in 2027: Chaudhary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा। शनिवार दोपहर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मंगललिपी फार्म हाउस में अरिजय सिंह के तिलकोत्सव में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेत्री मनोज सिंह डागर के पुत्र अरिजय सिंह को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं और कैडर पर आधारित है। इसकी एक मजबूत संरचना है और इसलिए हमने विधानसभा चुनावों में लगातार सफलता देखी है। हमारी पार्टी महिला सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास है। सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में हम उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे। पत्रकार वार्ता के बाद वह अपने गांव महेन्दरी शिकारपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डा. मनोज वर्मा, राजस्थान से भाजपा नेत्री व जाट महासभा की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह डागर, राजीव वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द चौधरी, विधायक ओम कुमार, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र बॉबी, सीपी सिंह, गन्ना चेयरमैन हल्दौर नरेश सिंह, महेंद्र सिंह धनौरिया, नगीना मंडल अध्यक्ष नीरज विश्नोई, क्षेत्रीय मंत्री अनुप वाल्मीकि, शुभम चौहान, चंचल शर्मा, सोवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed