फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will win 2022 by hard work of workers: Manoj Poswal

कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे 2022 का चुनाव:मनोज पोसवाल

Tue, 06 Jul 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Will win 2022 by hard work of workers: Manoj Poswal
कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे 2022: मनोज पोसवाल
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मनोज पोसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव में फिर से भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता गंगा बैराज पहुंचे और मेरठ की ओर से आए मनोज पोसवाल को फूल मालाओं से लाद दिया। वहां से रोड शो करते हुए लाए। जगह जगह मनोज पोसवाल का स्वागत किया गया। मनोज पोसवाल ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। कहा कि संगठन में एकता बनाए रखनी है और विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतनी हैं। भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम होती हैं।
विज्ञापन

मनोज पोसवाल ने बिजनौर क्लब में पौधारोपण किया और शास्त्री चौक पर पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष एमपी सिंह, संजीव राणा, विनय राणा, दीपक गर्ग मोनू, संजीव गुप्ता, भूपेंद्र बॉबी, अभिषेक उपमन्यु, मानव सचदेवा, मनदीप चौधरी, जोगेंद्र वालिया, इरशाद अहमद, पूनम गोयल, मीनाक्षी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed