Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will tell the younger generation a proud history of independence: DM

युवा पीढ़ी को बताएंगे आजादी का गौरवपूर्ण इतिहास: डीएम

Sat, 13 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Will tell the younger generation a proud history of independence: DM
बिजनौर नेहरू स्टेडियम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते ड - फोटो : BIJNOR
युवा पीढ़ी को बताएंगे आजादी का गौरवपूर्ण इतिहास: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के अंतर्गत स्वतंत्रता की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर युवा पीढ़ी को भाषाई, संस्कृति के बंधनों से आजाद होने का आह्वान किया।
डीएम रमाकांत पांडेय ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से स्वतंत्रता की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 75 साइकिल सवारों ने 7500 मीटर की साइकिल रैली में हिस्सा लिया। रैली में सभी साइकिलों पर स्वतंत्रता आंदोलन के प्ले कार्ड लगाए गए थे। युवाओं ने इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाए। रैली ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल पहुंचकर संपन्न हुई। वहां डीएम, सीडीओ केपी सिंह व जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने युवाओं को नमन किया। डीएम ने युवा पीढ़ी से कहा कि देश के योद्धाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अभूतपूर्व बलिदानों और प्रयासों से देश को अंग्रेजों से आजादी प्राप्त हुई, परंतु पाश्चात्य भाषा, संस्कृति एवं सभ्यता के अदृश्य बंधनों से अभी मानसिक तौर पर आजादी प्राप्त करनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे देश की 130 करोड़ की जनसंख्या होने के बावजूद खाद्यान्न, विज्ञान एवं तकनीक, सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि विश्व के अनेक देशों की भी आवश्यकताएं पूरा करने में सक्षम हैं। इन सबके बावजूद हम अपनी भाषा, पहचान, संस्कृति, सभ्यता के गौरवशाली इतिहास के बावजूद अंग्रेजी और अंग्रेजों की पाश्चात्य संस्कृति के बंधनों में बुरी तरह जकड़े हुए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ऐतिहासिक दांडी यात्रा के तर्ज पर 25 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाली युवा पीढ़ी को उसके गौरवपूर्ण इतिहास के महत्व से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज में स्वतंत्रता आंदोलन में दांडी मार्च की भूमिका तथा राष्ट्रधर्म एवं राष्ट्रवाद विषयों पर संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा ने वंदेमातरम का प्रस्तुतीकरण किया गया। संचालन प्रवक्ता आसिफ गय्यूर ने किया। इस दौरान डीआईओएस राजेश कुमार, नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक नम्रता सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed