{"_id":"56f82b1e4f1c1bb54bf152ff","slug":"will-shivpal-schemes-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल करेंगे योजनाओं का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल करेंगे योजनाओं का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंत्री की सभा की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का सोमवार को अचानक कार्यक्रम तय होने से अफसरों के होश उड़ गए हैं। अफसरों के साथ सपा नेता भी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। कैबिनेट मंत्री जिले में करीब 200 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का कार्यक्रम एकाएक तय हुआ। इसकी भनक सपा के जिले के वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं लगा। शिवपाल सिंह यादव सोमवार को सुबह 11.30 बजे हेलीकाप्टर से बिजनौर में पुलिस लाइन में उतरेंगे। 12 बजे एक निजी पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद इंदिरा बाल भवन में शिवपाल यादव करीब 200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभा कक्ष में लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता, राजस्व, ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियों में रविवार को प्रशासनिक अमला जुटा रहा।