फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will send a letter to the CM for the establishment of a High Court bench

Bijnor News: हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए सीएम को पत्र भेजेंगेे

Thu, 28 May 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Will send a letter to the CM for the establishment of a High Court bench
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के बार हॉल में बुधवार को बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने-अपने पत्र भेजने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खंडपीठ की मांग पिछले 40 वर्षो से चल रही है। अब सस्ता व सुलभ न्याय के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश बेंच की स्थापना बहुत जरूरी है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल से कुछ समय पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गजरौला गेस्ट हाउस में मुलाकात कर हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा उठाया था। उन्होंने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन बिजनौर ने हाईकोर्ट स्थापना के लिए एक महान्यायिक संगठन बनाने की तैयारी कर दी है, जिसमें सभी दलो की यूनियन, श्रमिक संंगठन, व्यापारिक, किसान, कर्मचारी यूनियनों की भागीदारी होगी। आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव जाकर चौपाल लगाई जा रही है। इस संगठन ने हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए ही नहीं पश्चिम में लघु सचिवालय की मांग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अधिवक्ता चौधरी राजेंद्र कुमार एवं संचलन महासचिव मनोज कुमार सेठी ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष चरत सिंह, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, पंकज कुमार विश्नोई, कामेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, अमित राठी, अरविंद तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed