{"_id":"6297b24caa702a051a0666df","slug":"will-protest-against-the-problems-of-farmers-bijnor-news-mrt591138934","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं को लेकर करेंगे आंदोलन
बिजनौर। भाकियू की ओर से चार जून को सदर तहसील में आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए पदाधिकारियों ने तमाम गांवों का दौरा कर किसानों से संपर्क साधा। वहीं, किसानों की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा।
बुधवार को भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विजय चौधरी, युवा तहसील अध्यक्ष बिजनौर सरदार मनप्रीत सिंह संधू और देवेश चौधरी के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारियों ने जलालपुर, संधू फार्म, बाबनपुरा आदि दर्जनों गांवों का दौरा किया। बाबूराम तोमर ने कहा कि तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, दाखिल खारिज, वसीयत और जमीनों की पैमाइश के कार्य अटके पड़े हैं। किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसे भाकियू बर्दास्त नहीं करेगी। इसलिए चार जून से जिले की सभी तहसीलों के व्याप्त भ्रष्टाचार की लड़ाई सदर तहसील से लड़ने की तैयारी की जा रही है। जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सदर तहसील में प्रस्तावित आंदोलन में किसानों से पहुंचने से आह्वान किया गया। इस दौरान सरदार देवेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, नारवेल सिंह, जगप्रीत सिंह, श्रवण सिंह, नवदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, कुलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, नेपाल चौधरी, कामेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जोगिंदर सिंह, नईम अंसारी, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।