{"_id":"5e274bc18ebc3e7e583b19c2","slug":"will-not-let-the-oppression-of-farmers-digambar-singh-bijnor-news-mrt4650820161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होने देंगे किसानों का उत्पीड़न : दिगंबर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होने देंगे किसानों का उत्पीड़न : दिगंबर सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं होने देंगे किसानों का उत्पीड़न : दिगंबर सिंह
बिजनौर। भाकियू का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर दिगंबर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। किसानों के अलावा चिकित्सकों, व्यापारियों आदि वर्ग ने भी दिगंबर सिंह का स्वागत किया।
दिगंबर सिंह गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ झालू रोड की ओर से बिजनौर पहुंचे। शहर भर में अनेक जगह पर उनका स्वागत किया गया। दिगंबर सिंह किसानों के साथ प्रदर्शनी चौक पहुंचे और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दिगंबर सिंह ने कहा कि भाकियू ने हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया है। किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, अतुल कुमार, सिंधुराज सिंह, धर्मेंद्र राठी, संदीप त्यागी, सुरपाल सिंह, रामौतार सिंह, बलराम सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
नूरपुर। दिगंबर सिंह का नूरपुर में ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित पैट्रोल पंप पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, धामपुर ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत सिंह राणा, संजीव चौधरी, मोनू चौधरी, नाहर सिंह, असगर अली, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।