{"_id":"630d11a94540900cdd25d154","slug":"will-get-pure-drinking-water-tank-construction-started-in-217-villages-bijnor-news-mrt60299017","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेगा शुद्ध पेयजल, 217 गांवों में टंकी निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेगा शुद्ध पेयजल, 217 गांवों में टंकी निर्माण शुरू
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम शरीफपुर में टंकी निर्माण के लिए बोरवेल करते कर्मचारी।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिले में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत टंकियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। साल 2024 तक जिले में हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी। जिसके चलते इस समय 217 गांवों में टंकी के निर्माण के लिए बोरवेल का काम चल रहा है। जल्द ही टंकी का निर्माण कार्य का अगला चरण शुरू हो जाएगा।
सरकार की ओर से जल जीवन मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर घर नल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की इसी मंशा को पूरा करने के लिए जिले में दो कंपनियां काम कर रही हैं। इनमें एक कंपनी को 1370 दूसरी कंपनी को 646 गांवों में टंकी निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। कुल मिलाकर दोनों कंपनियां 2016 गांवों में टंकी का निर्माण करेंगी। जिसके चलते दोनों कंपनियों ने काम शुरू कर दिया है। इस समय जिले में एक कंपनी 165 और कंपनी 52 टंकियों का निर्माण कर रही हैं। जल्द ही ये दोनों कंपनियां 161 अन्य गांवों में भी टंकी निर्माण का काम शुरू करेंगी। संवाद
दोनों कंपनियों ने अभी तक तैयार की ये डीपीआर
जल निगम से मिली जानकारी के मुताबिक एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 229 डीपीआर(डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की हैं। जिनमें से 215 की रिपोर्ट को राज्य पेयजल स्वस्थ मिशन से स्वीकृति मिल गई है। वहीं विंद्यया टेलीलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 268 डीपीआर तैयार की है। जिनमें से 163 की रिपोर्ट को स्वीकृति मिल गई है। जिसके चलते अब दोनों कंपनियां 378 टंकियों का निर्माण शुरू करा सकती है।
विज्ञापन
163 टंकी गांवों में करा रही जल आपूर्ति
जिले में जल निगम और ग्राम पंचायत योजना की ओर से वर्तमान में 163 टंकी पेयजल आपूर्ति कर रही हैं। इन टंकियों से 560 गांवों को जल आपूर्ति की जा रही है।
कंपनियों को टंकियों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एक टंकी का निर्माण करीब दो महीने में पूरा हो जाता है। मगर पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कंपनियों को साल 2024 तक का समय दिया गया है। साथ ही कंपनियों के अधिकारियों को काम में तेजी लाने को कहा गया है।
- राकेश चौधरी, अधिशासी अभियंता जल निगम