{"_id":"576d7f174f1c1b0550b47dad","slug":"will-exclude-from-the-market-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार में जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजार में जाम से मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार में जाम से निजात दिलाने के लिए लगाया गया बैनर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस के प्रयास से उपभोक्ताओं को मुख्य बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य बाजार में रिक्शा, ई रिक्शा और चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए बाजार को जाने वाले रास्तों पर स्टॉपर लगाकर उन पर बैनर लगा दिए हैं। आम जनता पर भी इन होर्डिंग्स का असर दिखाई दे रहा है।
मुख्य बाजार में अतिक्रमण से सड़क का बुरा हाल है। इस पर भी यहां पर रिक्शा, ई रिक्शा व चौपहिया वाहनों का प्रवेश भी बेरोकटोक होता रहता है। ई रिक्शा वाले मौका मिलते ही वाहनों को कहीं भी मोड़ देते हैं तो चौपहिया वाहन वाले वाहनों को सड़क पर कहीं भी खड़ा कर शॉपिंग के लिए चले जाते हैं। इससे जाम के हालात बने रहते हैं। उपभोक्ता और दुकानदार दोनों को ही जाम से परेशानी उठानी पड़ती है। जाम से निजात दिलाने के लिए एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने पहल की है। उन्होंने मुख्य बाजार में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक ई रिक्शा, रिक्शा व कारों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस संबंध में पोस्ट ऑफिस चौराहे के पास मुख्य बाजार को जाने वाले मार्ग पर स्टॉपर लगाकर उस पर बैनर भी लगा दिए गए हैं। इस पहल का असर राहगीरों पर भी दिख रहा है और वे चौपहिया वाहनों को बाजार में ले जाने से बच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी सख्ती नहीं की गई है, जल्द की मुख्य बाजार में जाने वाली रिक्शा, ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों को सीज किया जाएगा।