फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will cherish historical heritage as tourist place

ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटक स्थल के रूप में संजोएंगे

Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will cherish historical heritage as tourist place
नजीबाबाद में ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण की बैठक में बोलते जीशान सैफी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। नगर की पुरातत्व से जुड़ी धरोहरों के संरक्षण और उन्हें पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का समाजसेवियों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीशान सैफी के आवास पर आयोजित बैठक में समाजसेवियों ने हाल ही में सेवानिवृत्त हुए राजदूत संदीप कुमार के नगर की ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने और उन्हें पर्यटक स्थलों का दर्जा दिलाने के लिए शुरू किए गए प्रयास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जीशान सैफी ने कहा कि नवाब नजीबुद्दौला के बसाए नगर को ऐतिहासिक और कलात्मक इमारतों ने पहचान दिलाई है।

नगर में पत्थरगढ़ के किले, नजीबुद्दौला के मकबरे, चार मीनार आदि की पहचान को कायम रखने के लिए समाजसेवियों ने संकल्प लिया। समाजसेवियों में नगर की गंगा-जमुनी रिवायत को बरकरार रखते हुए ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को भी जागरुक बनाने का निर्णय लिया। बैठक में मो.अकरम, डॉ.सुलेमान, अबरार अहमद, मो.शाहिद, आसिफ अली, डॉ.रहमान, तसलीम अहमद, मकसूद अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed