{"_id":"63de97bbc536910a49555eec","slug":"will-agitate-if-we-do-not-get-rid-of-polluted-water-bijnor-news-c-14-1-105447-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर: प्रदूषित पानी से निजात नहीं मिली तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर: प्रदूषित पानी से निजात नहीं मिली तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने बैठक कर दी चेतावनी, प्रस्ताव पारित कर सीडीओ को भेजा
फोटो 11
धामपुर। ब्लॉक परिसर में शनिवार को हुई बैठक में प्रधानों ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। इससे पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो रही है। प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान और ब्लाक अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया। साथ ही इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित कर सीडीओ को भी भेजा। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ब्लाक में संपन्न हुई बैठक में प्रधानों ने कहा कि नल जो पानी तो दे रहे हैं, वह देखने में तो साफ लग रहा है लेकिन पीने पर उससे दुर्गंध आ रही है और इस पानी को पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। ईकडा नदी के किनारे बसें एक दर्जन से अधिक गांवों के पानी की जांच होनी चाहिए। ग्राम प्रधान ऋषि पाल सिंह, महमूद, ऋशिपाल सिंह का कहना है कि इकड़ा नदी धामपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव मिर्जापुर, बुआपुर नत्थू, नींदडू, वाजिदपुर, मोहम्मद अली पुर भिक्कन, मौहड़ा, हरियाणा आदि कई गांवों के जंगलों से होती हुई कडूला नदी में जाकर गिरती है। इस नदी में चीनी मिल का प्रदूषित पानी डाला जा रहा है। जिसके कारण भूजल प्रदूषित हो गया है और हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। ब्लाक प्रमुख का कहना है कि उनके स्तर से अधिकारियों को अवगत करा समस्या का निदान कराने का प्रयास होगा। वह इस मामले में प्रधानों के साथ है।