फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wildlife smuggling increased in the district, five cases found in seven months

Bijnor News: जिले में बढ़ी वन्यजीवों की तस्करी

Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wildlife smuggling increased in the district, five cases found in seven months
मुरादाबाद समेत अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन

- सात माह में मिले पांच केस, वन और खादर इलाके में तस्कर रहते हैं सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में वन्य जीवों की तस्करी बढ़ी है। बीते सात महीनों में ही वन्य जीव तस्करी के पांच मामले पकड़ में आ चुके हैं।जिले में वन क्षेत्रफल काफी है। वहीं गंगा खादर भी बड़े भूभाग में फैला हुआ है। तमाम सहायक नदियां है। ऐसे में वन्य जीवों की तमाम प्रजातियां बिजनौर में पाई जाती है। दुर्लभ जीवों की तस्करी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।



केस नंबर एक
दस सिंतबर 2022 को नगीना रेंज में वन विभाग की टीम ने दो वन्य जीव तस्करों के कब्जे से 27 तोते बरामद किए थे। ये आरोपी वन इलाके में तोतों को पकड़कर बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


केस नंबर दो
पांच दिसंबर 2022 को नजीबाबाद में वन विभाग की टीम को वन्य जीवों के अवशेष मिले। उस वक्त सेही के कांटे, पैंगोलिन के स्केल बरामद किए गए थे। मामले में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर तीन
इसी साल 26 फरवरी को गंगा खादर मंडावर के पास से दो तस्करों के कब्जे से दुर्लभ प्रजाति के 32 कछुए बरामद किए गए थे। इन कछुओं को दिल्ली ले जाया जा रहा था, जहां से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्करी की जानी थी।

केस नंबर चार
चार मार्च को हस्तिनापुर वन्य जीव विहार की सीमा में बिजनौर बैराज के पास से प्रतिबंधित क्षेत्र में गंगा में मछली का शिकार करते हुए दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से काफी मात्रा में मछली बरामद हुई।

केस नंबर पांच
एक अप्रैल को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक करोड़ की सौदेबाजी करते हुए दुर्लभ प्रजाति के दो सैंड बोआ सांप बेचने की फिराक में लगे थे।

वर्जन:::
वन्य जीव तस्करी को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कई मामले पकड़ चुके हैं। मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। पहले भी कई सफलताएं मिली हैं, अभी कुछ और लोग रडार पर हैं।....ज्ञान सिंह, एसडीओ वन विभाग




इनसेट
तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल
बिजनौर। शनिवार को तीन तस्करों के पास से दो रेड सैंड बोआ सांप पकड़े गए थे। इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें एक नर और एक मादा हैं। बरामद हुए सांपों की आयु आठ से नौ वर्ष आंकी गई। दोनों ही सांपों को अधिकारियों के निर्देश के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं तीनों तस्करों अली पुत्र मोहम्मद जान निवासी सदाफल स्योहारा, चांद बाबू पुत्र इस्लाम अहमद और नूर अहमद पुत्र हनीफ निवासी भोजपुर मुरादाबाद पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed