फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wildlife protection challenge for forest department

Bijnor News: कालागढ - वन्यजीवों की सुरक्षा वन विभाग के लिए चुनौती

Tue, 07 Mar 2023 08:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
Wildlife protection challenge for forest department
कालागढ़ के वनों में निगरानी करते वन कर्मचारी
फोटो - तीन
विज्ञापन

- वन विभाग ने कार्बेट नेशनल पार्क के चप्पे-चप्पे पर तैनात किए हैं गश्ती दल
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। होली पर तांत्रिकों एवं बावरिया गिरोह से वन्यजीवों की सुरक्षा वन विभाग के लिए चुनौती बन गई है। वन विभाग ने चप्पे-चप्पे पर गश्ती दलों को तैनात कर दिया है। होली तंत्र मंत्र में उल्लू जैसे पक्षी का जीवन खतरे में पड़ जाता है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में निशाचर पक्षी उल्लू को तांत्रिकों से बचाने के लिए वन विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है। वन्यजीव तस्कर विशेषकर बावरिया बाघ को अपने निशाने पर रखते हैं। जनपद बिजनौर की उत्तरी सीमा कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा से मिलती है। मोरघाटी से झिरना तक के क्षेत्र को कार्बेट टाइगर रिजर्व ने अति संवेदनशील घोषित किया हुआ है। इस क्षेत्र से वनों में संदिग्ध लोगों के प्रवेश करने की संभावना अधिक रहती है। इसी को लेकर वन विभाग ने चप्पे-चप्पे पर गश्ती दल तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि रात दिन अधिकारी भी गश्त कर चौकसी बरत रहे हैं। गश्ती दलों को स्पष्ट निर्देश हैं कि वनों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को रोकें। संदिग्धों पर निगाह रखें। तंत्र क्रिया करने वालों पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्थिति में वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नियंत्रण कक्ष भी क्रियाशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed