फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wildlife killed two people in 14 days

वन्यजीवों ने 14 दिन में ली दो लोगों की जान

Fri, 12 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wildlife killed two people in 14 days
वन्यजीवों ने 14 दिन में ली दो लोगों की जान
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व में हिंसक वन्यजीवों ने 14 दिन में दो व्यक्तियों की जान ले ली है। वन विभाग ने वन क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से अलर्ट जारी कर गश्ती दलों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
हाथी व बाघ के व्यवहार में परिवर्तन आने से क्षेत्र में वन्यजीवों की दहशत बढ़ रही है। हाथी ने 28 जनवरी को जामनवाला में एक युवक को और बीते रोज बिजरानी क्षेत्र में बाघिन ने एक महिला को मार दिया था। वन्यजीवों के हिंसक होने पर सुरक्षा कारणों से वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व से कालागढ़ उप वन प्रभाग के अंतर्गत कालागढ़ व आसपास के आबादी क्षेत्रों में हाथी एवं बाघ घूम रहे हैं। एक गुस्सैल हाथी जामनवाला, भिक्कावाला एवं कालागढ़ के आसपास विचरण कर रहा है। हाथी की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। कालागढ़ के उपप्रभागीय वन अधिकारी कुंदन सिंह खाती का कहना है कि बिजरानी क्षेत्र में बाघिन ने एक महिला पर हमला कर दिया था। बाघिन के साथ दो बच्चे हैं। संभवत बाघ इन बच्चों को लेकर हिंसक हो उठी होगी। बिजरानी, ढेला, झरना एवं कालागढ़ के जंगल आपस में लगे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा कारणों से वनों में अलर्ट जारी करते हुए गश्ती दलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed