फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wildcat attack on farmer in Bijnor, panic in the fields, Farmer amittied to hospital

Bijnor: घास काट रहे किसान पर बाघ ने बोला हमला, मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया राजेंद्र

Thu, 16 Oct 2025 06:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 16 Oct 2025 06:05 PM IST
सार

बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र में खेत में घास काट रहे किसान पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम ने कांबिंग की।

विज्ञापन
Wildcat attack on farmer in Bijnor, panic in the fields, Farmer amittied to hospital

विस्तार

बिजनौर जनपद के रेहड़ क्षेत्र में खेत में घास काट रहे गांव रायपुरी निवासी किसान राजेंद्र सिंह (50) पर बुधवार शाम बाघ ने हमला कर दिया। अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर झपट्टा मारा और घायल कर दिया।

विज्ञापन

राजेंद्र सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े और शोर मचाया, जिससे बाघ जंगल की ओर भाग गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की, लेकिन बाघ का कोई सुराग नहीं लगा। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। टीम में मोहित कुमार, मंसूर, विकास और वीरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed