{"_id":"6772eb993bb9bb42d305a594","slug":"wild-elephants-reached-the-fields-destroyed-crops-and-vandalized-tube-wells-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-139549-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेतों में पहुंचे जंगली हाथियों ने फसल उजाड़ी, ट्यूबवेल में तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेतों में पहुंचे जंगली हाथियों ने फसल उजाड़ी, ट्यूबवेल में तोड़फोड़ की
Tue, 31 Dec 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर। रविवार रात जंगल से निकलकर क्षेत्र के ग्राम हरबंसवाला के खेतों में पहुंचे जंगली हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।
क्षेत्र के ग्राम गांव हरबंसवाला निवासी किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कृषि भूमि जंगल से सटे मोजा मानियावाला और किशनपुरी में है। रात में हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर उनके खेत में घुस आया। हाथियों ने किसान की कई बीघा गन्ने व सरसों की फसल के साथ-साथ पशुओं के चारे के लिए बोई गई बरसीम को रौंदकर नष्ट कर दिया।
किसान का कहना है कि झुंड में शामिल हाथी ने खेत में स्थित ट्यूबवेल पर रखे उसके स्टार्टर व केबिन को भी तोड़ डाला। उस समय विद्युत आपूर्ति बंद होने पर हादसा होने से बचा। किसान बलराम सिंह, नरपाल सिंह, सुरेंद्र लाल, टेकचंद व सतपाल सिंह ने वन विभाग से जंगल से मैदानी क्षेत्र में आने वाले जंगली हाथियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।