फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wild elephant came among the population in the village of Rajgarh in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद - गांव राजगढ़ में आबादी के बीच आया जंगली हाथी

Mon, 06 Feb 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wild elephant came among the population in the village of Rajgarh in Najibabad
नजीबाबाद- गांव राजगढ़ की आबादी के बीच से निकलता हाथी।
- ग्रामीणों में मच रहा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ा
विज्ञापन

फोटो-05एनजेडबी01ए, 01बी, 01सी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/नजीबाबाद। गांव राजगढ़ की आबादी में जंगली हाथी पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग की टीम ने हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ा।
नजीबाबाद तहसील के भागूवाला क्षेत्र में राजगढ़ वन क्षेत्र आता है। राजगढ़ वन रेंज से सटे गांव कामगारपुर के गांव राजगढ़ में रविवार सुबह करीब 10 बजे जंगली हाथी आने से हड़कंप मच गया। गांव की आबादी के बीच से प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र में व्यस्क जंगली हाथी टहलते हुए ग्रामीणों को दिखाई दिया। हाथी को गांव देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान भवानी सिंह ने तत्काल वन विभाग को गांव में आबादी के जंगली हाथी के होने की सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के एसडीओ राजीव कुमार, रेंजर सुरेश चंद जोशी, वन दरोगा करण सिंह, महिपाल सिंह, वन रक्षक मेघनाथ और राजेश राठौर की टीम गांव पहुंची। ग्राम प्रधान भवानी सिंह, दिनेश कुमार, मामराज, समर सिंह, लक्ष्मण, नेत्रपाल, हरि सिंह के साथ मिलकर वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटा कड़ी मशक्कत कर हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed